होम = State = उत्तर प्रदेश = नोएडा = उत्तर प्रदेश में ED की बड़ी कार्रवाई, नोएडा-लखनऊ में छापेमारी, 103 करोड़ जब्त

उत्तर प्रदेश में ED की बड़ी कार्रवाई, नोएडा-लखनऊ में छापेमारी, 103 करोड़ जब्त

by | Jul 8, 2025 | नोएडा

नोएडा/लखनऊ : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा और लखनऊ में स्थित तीन संदिग्ध नामी कंपनियों के परिसरों पर छापे मारे हैं। इस अभियान में एजेंसी ने 103 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध से अर्जित आय को फ्रीज कर दिया है। ईडी चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा चलाए गए इस अभियान में कंपनियों के परिसर से कई डिजिटल उपकरण, वित्तीय दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं। एजेंसी ने सोमवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी।

बैंक खातों की फ्रीजिंग

ईडी ने बताया कि बरामद साक्ष्यों के आधार पर केंद्रीय एजेंसी ने इन संस्थाओं से जुड़े कई बैंकों में 116 खातों को फ्रीज कर दिया है। अब तक 16 बैंक खातों से 103 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध से अर्जित आय फ्रीज करने की पुष्टि हुई है।

संदिग्ध कंपनियों के नाम

केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि छापे की कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत नोएडा और लखनऊ में स्थित तीन संदिग्ध मुखौटा कंपनियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इन कंपनियों में शामिल हैं :

– किंडेंट बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड
– रेनेट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड
– मूल बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड

Tags : Ed noida news

बंगाल