Noida Dengue Case : जनपद में डेंगू का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पिछले 22 दिनों में स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के 245 नए मरीज मिले हैं। सोमवार को नौ और मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक कुल 321 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वर्तमान में सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में पांच मरीज भर्ती हैं और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
लगातार जारी फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव
डेंगू फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कई इलाकों में एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग कराई है। अधिकारियों का कहना है कि बड़ी राहत यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर तेज़ी से बढ़ रही है।
सितंबर में तेजी, अब थोड़ी कमी
जनवरी से अगस्त के बीच कुल 76 मामले दर्ज किए गए थे। सितंबर की शुरुआत में हर दिन औसतन 12 से 18 मरीज सामने आ रहे थे। एक समय तो एक ही दिन में 25 मामले भी दर्ज हुए थे। हालांकि फिलहाल मामलों की संख्या कुछ कम हुई है। विभाग ने स्थिति को गंभीर मानते हुए जिले में आठ डेंगू हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं और वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है।
ये भी पढ़े – यूपी सरकार ने लगाया जाति-आधारित रैलियों पर बैन, FIR में भी नहीं लिखी जाएगी जाति
सावधानी बरतने की अपील
जिला मलेरिया अधिकारी ने लोगों (Noida Dengue Case) से अपील की है कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें और बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द या त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराएं।

