Noida Authority Botanical Garden : नोएडा प्राधिकरण बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड को नया और आधुनिक बनाने जा रहा है। इसके लिए करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें 26 बस प्लेटफॉर्म, यात्रियों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय और कई दूसरी सुविधाएं बनाई जाएंगी।
बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड आधुनिक रुप से विकसित किया जाएगा इस योजना के तहत 26 बस प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, ई-चार्जिंग प्वाइंट, टिकट काउंटर, कियोस्क, पुलिस चौकी और ऑटो स्टैंड जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
बॉटनिकल गार्डन बस अड्डे का बजट आईआईटी से जांचा जाएगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इस परियोजना से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और जाम कम होगा। नोएडा में मेट्रो कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार किया जा रहा है। इसमें सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक एक नई मेट्रो लाइन बनाने की योजना है, जिसकी लंबाई लगभग 11.56 किलोमीटर होगी।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पूरी परियोजना में 20 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसके बजट को आईआईटी से चेक करवाया जाएगा। इसके बाद प्राधिकरण टेंडर जारी करेगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यहां पर 26 ई-बसों के लिए प्लेटफार्म बनवाए जाएंगे। इसके साथ ही छह चार्जिंग प्वाइंट भी बनेंगे। बस स्टैंड परिसर के अंदर टिकट काउंटर और यात्रियों की जरुरत की चीजों के लिए 8 क्योस्क, टिकट काउंटर, पुलिस चौकी भी बनेगी।
ये भी पढ़े : पुतिन-किम को साथ देख भड़के ट्रंप, लगाया आरोप, बोले- अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने के लिए शुभकामनाएं !

