Noida Traffic Advisory : कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है, ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ और कार्यक्रमों के दौरान यातायात सुचारू रहे। डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि जिन मार्गों पर डायवर्जन लागू होगा, वहां चालक वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। यातायात से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।
मुख्य बदलाव और डायवर्जन
- सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर और सेक्टर-2 लाल मंदिर से संदीप पेपर मिल चौक व गोलचक्कर चौक के बीच का आवागमन स्थिति के अनुसार प्रतिबंधित रहेगा।
- एनटीपीसी अंडरपास चौराहा से गिझौड़ चौराहा की ओर और गिझौड़ चौक से एनटीपीसी जाने वाली सड़क पर सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
- गिझौड़ चौक से अट्टा अंडरपास जाने वाले वाहन होशियारपुर तिराहा से दाहिने मुड़कर सिटी सेंटर/गिझौड़ चौक से होकर समरविला तिराहा की ओर जा सकते हैं।
- इस्कॉन मंदिर आने वाले श्रद्धालु अपनी गाड़ी एडोब बिल्डिंग पास बनी पार्किंग में खड़ी करके पैदल आएं।
- वीवीआईपी पार्किंग के लिए वाहन सेक्टर-33/34 तिराहा से प्रवेश कर शिल्प हाट पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
- सेक्टर-31/25 चौराहा से सेक्टर-60, सेक्टर-62, इंदिरापुरम जाने वाले वाहन मोदी मॉल चौक से एडोब चौक, सेक्टर-22, सेक्टर-23, सेक्टर-54 तिराहा होते हुए गंतव्य तक पहुंचेंगे।
- एलिवेटेड रोड पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा।
- गिझौड़ चौक से इस्कॉन मंदिर और सेक्टर-31/25 से गिझौड़ की ओर जाने वाले सभी वाहन जन्माष्टमी के समापन तक प्रतिबंधित रहेंगे।
- सेक्टर-19, सेक्टर-27 डीएम चौक से राय रेजिडेंसी और डीएम चौक से टेलीफोन एक्सचेंज की ओर का आवागमन भी स्थिति के अनुसार रोका जाएगा।
यह ट्रैफिक प्लान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए लागू किया जा रहा है। पुलिस ने अपील की है कि लोग समय से पहले निकलें, निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करें और डायवर्जन नियमों का पालन करें, ताकि किसी को असुविधा न हो।
ये भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा में स्वतंत्रता दिवस के लड्डू में निकला मरा हुआ कॉकरोच, सोसाइटी में हड़कंप

