Engineer Yuvraj News: नोएडा सेक्टर-150 में सड़क किनारे गंदे पानी से भरे निर्माणाधीन प्लॉट में डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और बिल्डरों गिरफ्तार किया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में 5 बिल्डरों के खिलाफ कल ही मामला दर्ज हुआ था। लोटस ग्रीन के बिल्डर रवि बंसल व सचिन कर्णवाल को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस लापरवाह बरतने वालों पर कर रही कार्रवाई
वहीं, विश टाउन के बिल्डर अभय कुमार को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। लापरवाह बिल्डरों पर पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है।
NGT ने मांगा जवाब
एनजीटी ने नोएडा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश प्रधान सचिव (पर्यावरण), गौतम बुद्ध नगर जिलाधिकारी को मामले में प्रतिवादी बनाते हुए 10 अप्रैल 2026 को निर्धारित अगली सुनवाई से कम से कम एक सप्ताह पहले हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।
ये थी पूरी घटना
नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात नोएडा के सेक्टर-150 के पास एटीएस ली-ग्रैंडिओस मोड़ पर निर्माणाधीन माल के बेसमेंट में भरे पानी में डूबकर कार सवार साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता (27) की मौत हो गई। मोड़ के पास कार अनियंत्रित होने से हुआ हादसा। घना कोहरा और तेज रफ्तार से हादसे की आशंका है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड

