होम = State = उत्तर प्रदेश = दहेज हत्या या सिलेंडर हादसा? निक्की की मौत पर पुलिस की जांच तेज

दहेज हत्या या सिलेंडर हादसा? निक्की की मौत पर पुलिस की जांच तेज

Nikki Murder Case : ग्रेटर नोएडा में आठ दिन पहले हुई निक्की की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। शुरुआत में इस घटना को गैस सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया था, लेकिन अब पुलिस की जांच कई नए मोड़ ले रही है। लगातार सामने आ रहे वीडियो और परिवारों के आरोप-प्रत्यारोप ने मामले को और उलझा दिया है। सवाल अब भी वही है क्या निक्की की मौत एक दर्दनाक हादसा थी या फिर सोची-समझी दहेज हत्या?

पुलिस किन पहलुओं पर कर रही है फोकस

जांच एजेंसियां इस समय तीन अहम बिंदुओं पर काम कर रही हैं।
फॉरेंसिक रिपोर्ट – आग लगने का असली कारण क्या था, क्या यह सिलेंडर ब्लास्ट था या किसी ज्वलनशील पदार्थ से लगाई गई आग?
वायरल वीडियो – सोशल मीडिया पर आए पांच अलग-अलग वीडियो, जिनमें घटना और उसके बाद की स्थितियों को दिखाया गया है।
निक्की की बहन कंचन के बयान – शुरुआती बयानों और बाद के बयानों में फर्क, जिसने केस को और जटिल बना दिया है।

पांच वीडियो जो दिशा तय कर रहे हैं जांच की

  • पहला वीडियो: निक्की का पति विपिन उस पर हाथ उठाता दिख रहा है, वहीं कंचन बीच-बचाव करती है।
  • दूसरा वीडियो: निक्की आग में जल रही है, और कंचन उससे पूछती है “तूने ये क्या किया?”
  • तीसरा वीडियो: सीसीटीवी फुटेज में विपिन घर से बाहर दिखता है, जबकि दावा है कि उसी दौरान निक्की अंदर जल रही थी।
  • चौथा वीडियो: अंतिम संस्कार का दृश्य, जिसमें निक्की का ससुर कर्मकांड करता दिखता है। मायकेवालों का आरोप है कि घटना के बाद पूरा ससुराल पक्ष फरार हो गया था।
  • पांचवां वीडियो: निक्की की सास पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करती नजर आ रही है।

पड़ोसियों और रिश्तेदारों के बयान

ससुराल पक्ष और पड़ोसियों का कहना है कि (Nikki Murder Case)  यह एक हादसा था। उनका दावा है कि परिवार के लोग घर के बाहर थे, और जैसे ही निक्की सिलेंडर की आग में झुलसी, विपिन और उसके माता-पिता ने मिलकर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती अस्पताल रिपोर्ट में भी जलने का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया था।

अब तक की गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। निक्की का पति विपिन, उसकी सास, ससुर और जेठ।

ये भी पढ़ेसंबंध बनाने से इनकार पर बहन की हत्या, चचेरे भाई ने चारपाई के नीचे दबाया शव

सच सामने कब आएगा?

फिलहाल पुलिस हर पहलू की तहकीकात कर रही है। असली सच्चाई फॉरेंसिक रिपोर्ट, वायरल वीडियो और गवाहों के बयानों पर टिकी हुई है। जांच अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि निक्की की मौत गैस सिलेंडर से हुआ एक हादसा थी या योजनाबद्ध हत्या।

बंगाल