News India 24×7 अपनी तरह का एक अनोखा और विशिष्ट शिक्षा सम्मेलन ‘ज्ञानोदय प्रदेश कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन करने जा रहा है. भारत के अलग अलग शहरों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का पहला आयोजन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 22 अगस्त 2025 को होगा.यह पहली बार होगा जब प्रदेश के तीनों शिक्षा मंत्री ( योगेन्द्र उपाध्याय-उच्च शिक्षा मंत्री,गुलाब देवी-माध्यमिक शिक्षा मंत्री और संदीप सिंह -बेसिक शिक्षा मंत्री ) एक ही मंच पर होंगे, इनके अलावा और भी दूसरे मंत्री, जन प्रतिनिधि, प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य एवं देशभर के प्रमुख शिक्षा नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी.जो मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा के साथ साथ भविष्य में होने वाले संभावित बदलावों का खाका भी तैयार करेंगे.
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार, वर्तमान शिक्षा प्रणाली की कमियों, सुधार की संभावनाओं और भविष्य में आने वाली नई योजनाओं पर चर्चा के जरिए यह कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित हो होगा, जब एक ही मंच पर जब इतने सारे शिक्षा विशेषज्ञ, नीति निर्माता, शिक्षक और छात्र प्रतिनिधि एक मंच पर होंगे, तो जाहिर सी बात है कि विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और शिक्षा में सुधार की दिशा में कारगर कदम उठाने के लिए सुझाव देंगे, यह सुझाव उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है, जो प्रदेश के भविष्य के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. यह आयोजन प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में एक नई दिशा और आशा की किरण साबित होगा, जिससे भविष्य में उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य के रूप में उभर सकता है.
ज्ञानोदय प्रदेश कॉन्क्लेव 2025 का क्या है उद्देश्य?
कार्यक्रम के दौरान लाइव इंटरव्यू और पैनल चर्चा के जरिए कॉन्क्लेव में शिक्षक और शिक्षार्थियों से ना सिर्फ बात की जाएगी बल्कि उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा.इस दौरान सम्मेलन में शिक्षा नीति पर चर्चा की जाएगी, खासकर उत्तर प्रदेश की शिक्षा की वर्तमान स्थिति, चुनौतियां और सुधार के संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.यह कार्यक्रम राज्य की शिक्षा नीति को पुनः परिभाषित करने का प्रयास करेगा ताकि छात्रों को बेहतर और समग्र शिक्षा मिल सके.
इस कॉन्क्लेव में डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन पाठ्यक्रम और शिक्षा में तकनीकी सुधार पर भी चर्चा की जाएगी. इसके साथ साथ इस पर भी विचार होगा कि भविष्य में शिक्षा को और अधिक तकनीकी-आधारित बनाने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं ? शिक्षा के व्यावसायिक और व्यावहारिक दृष्टिकोण से जोड़ने की दिशा में कैसे काम किया जा सकता है तो छात्रों के कौशल विकास के लिए नवाचार, सहयोग और नई योजनाओं पर भी चर्चा होगी, जिससे वे भविष्य के लिए तैयार हो सके. इस आयोजन के दौरान शिक्षकों,शिक्षाविदों और विश्वविद्यालयों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा.
कॉन्क्लेव में शामिल होने वाले प्रमुख वक्ता और अतिथि
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के तीनों शिक्षा मंत्री ( योगेन्द्र उपाध्याय-उच्च शिक्षा मंत्री,गुलाब देवी-माध्यमिक शिक्षा मंत्री और संदीप सिंह -बेसिक शिक्षा मंत्री ) प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे, जिनमें राज्य की समग्र शिक्षा नीति में सुधार और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा पर फोकस किया जाएगा.तो कई प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुलपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी अपनी राय साझा करेंगे. इनके अलावा मुख्य वक्ताओं में ये बड़े चेहरे शामिल हैं
- योगेन्द्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश
- गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश
- नरेंद्र कश्यप, मंत्री, उत्तर प्रदेश
- डॉ. सोमेंद्र तोमर, ऊर्जा राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश
- तेजपाल नागर, विधायक, दादरी विधानसभा
- राजेश गुप्ता, प्रवक्ता, OBC मोर्चा बीजेपी
इसके अलावा, अभिनव गोपाल, संगीता शुक्ला, श्रीचंद शर्मा, और विवेक त्यागी जैसे प्रमुख शिक्षाविद भी अपनी बातें रखेंगे, जो शिक्षा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुधारों पर विचार करेंगे.
कार्यक्रम में क्या सब होगा
कार्यक्रम में सभी शिक्षाविद, शिक्षा मंत्री और उद्योग के विशेषज्ञ पैनल चर्चा करेंगे,जहां वे राज्य की शिक्षा नीतियों, छात्र कल्याण और तकनीकी शिक्षा पर विचार करेंगे. शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और संस्था, जिन्होंने छात्रों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है, उन्हें ‘ज्ञानोदय सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ साथ छात्र नई तकनीकों और शिक्षा नवाचारों के बारे में भी सीख सकेंगे.
कॉन्क्लेव का स्थान और तारीख
- तारीख: 22 अगस्त 2025
- स्थान: रेडिसन ब्लू कौशांबी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
यह आयोजन न केवल उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. ज्ञानोदय प्रदेश कॉन्क्लेव 2025 उत्तर प्रदेश को देशभर में शिक्षा के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा.
आप इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण News India 24×7 के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।

