होम = State = उत्तर प्रदेश = अमेठी में पांच बच्चों की मां प्रेमी संग लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

अमेठी में पांच बच्चों की मां प्रेमी संग लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Uttar Pradesh News : यूपी के अमेठी जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। महिला के लापता होन के एक सप्ताह बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अचानक गायब हुई पत्नी, पति ने दर्ज कराया केस

अमेठी जिले के करौंदी गांव (Uttar Pradesh News) की रहने वाली किरण (बदला हुआ नाम), जो पांच बच्चों की मां हैं, 20 अगस्त की सुबह लगभग 11 बजे घर से अचानक गायब हो गईं। घरवालों को पहले लगा कि वह रिश्तेदारी या आसपास कहीं गई होंगी, लेकिन देर शाम तक जब कोई सुराग नहीं मिला, तो चिंता बढ़ने लगी। महिला के लापता होने के बाद पति ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। इसके एक सप्ताह बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक सप्ताह बाद शिकायत

महिला के गायब होने के बाद परिवार ने एक सप्ताह तक रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की। जब कोई पता नहीं चला, तो आखिरकार 27 अगस्त को पति ने संग्रामपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पति का आरोप

महिला के पति राम औतार यादव ने थाने में दी शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी गांव के ही सहजीपुर निवासी एक युवक के साथ गई है। पति का कहना है कि यह युवक पहले से ही उनकी पत्नी से संपर्क में था और कई बार इसकी चर्चा गांव में भी हुई थी।

परिवार मानसिक तनाव में

परिजनों ने कहा कि महिला के पांच बच्चे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और दूसरी बेटी की शादी 8 मार्च 2026 को तय है। दो बेटे है जो बाहर नौकरी करते हैं और सबसे छोटा बेटा घर पर मजदूरी करके परिवार का सहारा बना हुआ है। महिला के अचानक गायब हो जाने से पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। खासकर दूसरी बेटी की शादी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

ये भी पढ़े : 36 दिनों तक परिवार को रखा डिजिटल अरेस्ट, नोएडा में 3.21 करोड़ की साइबर ठगी

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है और जल्दी ही महिला की तलाश कर ली जाएगी।

बंगाल