UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 10 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी/एसएसपी) भी शामिल हैं। सरकार का संदेश साफ है कि अपराध और अराजकता पर लगाम कसने के लिए संवेदनशील जिलों में सख्त और अनुभवी अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है।
इन जिलों में बदले गए एसपी
- जय प्रकाश सिंह (एसपी, सुरक्षा लखनऊ) → उन्नाव के एसपी
- संजीव सुमन (एसएसपी, अलीगढ़) → देवरिया के एसपी
- नीरज कुमार जादौन (एसपी, हरदोई) → अलीगढ़ के एसएसपी
- अशोक कुमार मीना (एसपी, सोनभद्र) → हरदोई के एसपी
- अभिषेक वर्मा (एसपी, रेलवे आगरा) → सोनभद्र के एसपी
- दीपक भूकर (एसपी, उन्नाव) → प्रतापगढ़ के एसपी
- डॉ. अनिल कुमार-II (एसपी, प्रतापगढ़) → आजमगढ़ के एसएसपी
- केशव कुमार (एसपी, अंबेडकरनगर) → कुशीनगर के एसपी
- अभिजीत आर. शंकर (एसपी, औरैया) → अंबेडकरनगर के एसपी
- अभिषेक भारती (पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज) → औरैया के एसपी
मुख्यालय में भेजे गए अधिकारी
- हेमराज मीना (एसएसपी, आजमगढ़) → पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, डीजीपी मुख्यालय
- संतोष कुमार मिश्रा (एसपी, कुशीनगर) → पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, डीजीपी मुख्यालय
- विक्रांत वीर (एसपी, देवरिया) → पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, डीजीपी मुख्यालय
अन्य तबादले
- मनीष कुमार शांडिल्य (सेनानायक, 04 वाहिनी पीएसी) → पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट
- अनिल कुमार झा (एसपी/एएसपी, बलिया) → एसपी, रेलवे आगरा
- सर्वेश कुमार मिश्रा (उपसेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर) → सेनानायक, 04 वाहिनी पीएसी, प्रयागराज

