Raebareli : रायबरेली जिले में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बछरावां थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा गांव के पास सई नदी के पुल पर एक निजी बस और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर जोर की आवाज हुई और लोग घबराकर बाहर निकल आए।
टक्कर होते ही बस का आगे का हिस्सा टूट गया ।
लोगों ने बताया कि बस रायबरेली की तरफ जा रही थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक से तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा टूटकर बिखर गया। कई सीटें आगे की तरफ खिसक गईं और यात्री अपनी जगह से गिर पड़े।
कई यात्री और बस चालक घायल
इस हादसे में दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस चालक को भी गंभीर चोट आई है। कई लोगों के हाथ-पैर में चोटें आई और कुछ लोग बस के अंदर फंस गए थे। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला हादसे की जानकारी मिलते ही बछरावां पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पहले से मौजूद ग्रामीण भी मदद में जुट गए। सबने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
पुल पर लंबे समय तक जाम लगा रहा
हादसा पुल पर ही होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग गई। करीब दो घंटे तक रास्ता बंद जैसा हो गया। क्रेन बुलाकर बस और ट्रक को हटाया गया, तब जाकर सड़क दोबारा चल पाई।

