होम = State = उत्तर प्रदेश = पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार के कारण बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार के कारण बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत

Purvanchal Expressway Road Accident : अमेठी में तेज रफ्तार के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार की वजह से कार की ट्रक से टक्कर होने से 3 लोगों की मौत हो गई है। थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।बताया जा रहा है कि कार सवार आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। तभी कार हादसे का शिकार हो गई।

पुलिस की मानें तो मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में एक कानपुर नगर के रहने वाले अर्पित विश्वकर्मा पुत्र बसंत लाल का है। दूसरा लखनऊ के रहने वाले विमल पांडेय और तीसरे मृतक की पहचान विनय दुबे के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि कार सवार गाजीपुर से चलकर आजमगढ़ होते हुए लखनऊ की ओर जा रहे थे।

ये भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में उतार-चढ़ाव; SMIDs में तेजी, IT में गिरावट