होम = State = उत्तर प्रदेश = जहर खाकर सीएम योगी से मिलने पहुंचे कारगिल योद्धा, गाजियाबाद विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर लगाए आरोप

जहर खाकर सीएम योगी से मिलने पहुंचे कारगिल योद्धा, गाजियाबाद विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर लगाए आरोप

Poison Consumed in Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के जनता दरबार में मंगलवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया। गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के सिरौली गांव के 65 वर्षीय पूर्व फौजी सतबीर गुर्जर जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचे। सतबीर ने खुद को कारगिल युद्ध का योद्धा बताया और कहा कि उन्होंने गंभीर साइकोलॉजिकल प्रेसर और अन्य समस्याओं के चलते यह कदम उठाया है।

क्यों खाया जहर ?

सतबीर गुर्जर ने वहां अधिकारियों को बताया कि वे जहर खाकर आए हैं, ताकि अपनी समस्या और गंभीर आरोप मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकें। उन्होंने गाजियाबाद के बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर “नंदू टैक्स” के रूप में रोजाना करोड़ों रुपये कमाने का आरोप लगाया। सतबीर के अनुसार, यह गतिविधियां आम लोगों के लिए हानिकारक हैं और इन्हें रोकने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से सीधे अपील करने का प्रयास किया।

अस्पताल में चल रहा इलाज

मिली जानकारी के अनुसार, जनता दरबार में मौजूद सुरक्षा और प्रशासनिक स्टाफ सतबीर की इस घटना को देखकर तुरंत सक्रिय हो गए। उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सतबीर की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। सुरक्षा कर्मियों के अनुसार, सतबीर रिटायर्ड फौजी हैं और उनका यह कदम सीधे तौर पर मुख्यमंत्री तक अपनी समस्या और आरोपों को पहुंचाने का प्रयास था। इस घटना ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की भी सतर्कता बढ़ा दी है।

जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

मामले की जांच अधिकारियों द्वारा की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि सतबीर द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और क्या इसके पीछे कोई और कारण छिपा है। घटना ने राज्य में जनता दरबार की सुरक्षा और आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के तरीकों पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़े- गाजियाबाद में गैंगरेप के बाद युवती ने किया सुसाइड, यूपी में महिला सुरक्षा पर खड़े हुए बड़े सवाल

बंगाल