होम = State = उत्तर प्रदेश = धर्म परिवर्तन के बदले परिवार को मिलेगा घर और जमील…लैंड-जिहाद के जाल का चौकाने वाला खुलासा

धर्म परिवर्तन के बदले परिवार को मिलेगा घर और जमील…लैंड-जिहाद के जाल का चौकाने वाला खुलासा

UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। यहां एक अनुसूचित जनजाति परिवार की युवती ने कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन के दबाव, पीछा करने और छेड़खानी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि एक संगठित गिरोह उसे और उसके परिवार को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा है, ताकि इलाके में “लैंड-जिहाद” की साजिश को अंजाम दिया जा सके।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता ने बताया कि धर्म विशेष के कुछ लोग उसे शादी के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने लालच दिया कि अगर वह धर्म परिवर्तन कर लेती है, तो उसके परिवार को मकान और जमीन दी जाएगी। युवती के मुताबिक, जब उसने इनकार किया तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि कार्रवाई के बावजूद आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

इतना ही नहीं, पीड़िता ने बताया कि जब वह कॉलेज जाती है तो आरोपी उसका पीछा करते हैं और रास्ते में छेड़खानी करते हैं। लगातार हो रही हरकतों से परेशान होकर युवती बुधवार को पुलिस अधीक्षक (SP) के दरबार पहुंची और पूरी घटना का ब्योरा दिया। उसने कहा कि इस पूरे मामले में कुछ बाहरी लोग भी शामिल हैं, जो जमीनें खरीदकर इलाके में अपने समुदाय के लोगों को बसाने की कोशिश कर रहे हैं।

पूरा नेटवर्क “लैंड-जिहाद”

पीड़िता का आरोप है कि यह पूरा नेटवर्क “लैंड-जिहाद” के नाम पर योजनाबद्ध तरीके से इलाके की मानव जनसंख्या बदलने की कोशिश कर रहा है।
मामले पर एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से विवेचना की जा रही है।

दुद्धी क्षेत्र में सामने आए इस धर्म परिवर्तन और लैंड-जिहाद से जुड़े मामले ने प्रशासन से लेकर आम जनता तक को सकते में डाल दिया है। जांच के बाद ही इस पूरे रहस्य से पर्दा उठ पाएगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट की गुत्थी में आया टर्न: कमरा नंबर 4 और 13 से हुए चौका देनें वाले खुलासे, अल-फलाह यूनिवर्सिटी का हॉस्टल आतंकियों के ऑपरेशन का केंद्र

Tags : up news

बंगाल