Heavy Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से कई जगह में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश Heavy Rain Alert होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज के लिए अलर्ट भी जारी किया है। IMD के मुताबिक 26 अगस्त से 30 अगस्त तक हल्की से मघ्यम बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मूसलधार बारिश की संभावना
वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर जैसे कई जिलों में मूसलधार बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिलने और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।
इसी के साथ पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से लेकर मैदानी क्षेत्र उत्तर प्रदेश-बिहार और राजस्थान तक में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
बिहार में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी
बिहार की बात करें तो वहां के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पंजाब के लिए 26-28 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर और 29-30 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हरियाणा के लिए पूर्वानुमान के अनुसार, 26 अगस्त को कई स्थानों पर 27-28 अगस्त को कुछ स्थानों पर और 29-30 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर में स्कूल बंद
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी कहीं मूसलधार तो कहीं हल्की वर्षा जारी रही। मौसम विभाग ने अगले दो दिन, मंगलवार व बुधवार दोपहर तक जम्मू संभाग के आठ जिलों में रेड अलर्ट व कश्मीर के तीन जिलों में अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल फटने, बाढ़ आने और भूस्खलन का खतरा है।मौसम को देखते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जम्मू संभाग के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को मंगलवार को भी बंद रखने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़े : अब सिर्फ 4 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से पटना का सफर,बिहार में बुलेट ट्रेन का सर्वे कार्य पूरा

