होम = State = उत्तर प्रदेश = Gorakhpur News: त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए तोहफा, आज से चलेंगी 10 पूजा स्पेशल ट्रेनें

Gorakhpur News: त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए तोहफा, आज से चलेंगी 10 पूजा स्पेशल ट्रेनें

Gorakhpur News: दिवाली और छठ जैसे बड़े पर्वो पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। त्योहारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए आज से कुल 10 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को टिकट और सीट की परेशानी से काफी राहत मिलेगी।

कौन-सी है विशेष ट्रेनें?

  1. 05131 गोरखपुर–बहराइच पूजा विशेष – प्रस्थान: गोरखपुर से सुबह 05:25 बजे
  2. 05049 छपरा–अमृतसर पूजा विशेष – प्रस्थान: छपरा से सुबह 10:15 बजे
  3. 09430 गोरखपुर–साबरमती पूजा विशेष – प्रस्थान: गोरखपुर से दोपहर 1:00 बजे
  4. 01080 गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) पूजा विशेष – प्रस्थान: गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे
  5. 05132 बहराइच–गोरखपुर पूजा विशेष – प्रस्थान: बहराइच से दोपहर 2:30 बजे
  6. 05056 बढ़नी–आसनसोल पूजा विशेष – प्रस्थान: बढ़नी से शाम 4:00 बजे
  7. 05634 गोरखपुर–नारंगी पूजा विशेष – प्रस्थान: गोरखपुर से शाम 4:55 बजे
  8. 01416 गोरखपुर–पुणे पूजा विशेष – प्रस्थान: गोरखपुर से शाम 5:30 बजे
  9. 04730 गोरखपुर–श्री गंगानगर जं. पूजा विशेष – प्रस्थान: गोरखपुर से शाम 7:30 बजे
  10. 04830 गोरखपुर–जोधपुर पूजा विशेष – प्रस्थान: गोरखपुर से रात 11:25 बजे

हावड़ा–गोरखपुर के बीच भी चलेगी अनारक्षित पूजा स्पेशल

त्योहारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 03047/03048 हावड़ा–गोरखपुर–हावड़ा अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन भी चलाने की घोषणा की है। 03047 हावड़ा–गोरखपुर स्पेशल 26 अक्टूबर को हावड़ा से शाम 4:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन बंडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, कियूल, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान और देवरिया सदर से होकर गुजरेगी।

वापसी में 03048 गोरखपुर–हावड़ा स्पेशल 27 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे गोरखपुर से चलेगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन में 20 कोच शयनयान/साधारण द्वितीय श्रेणी और 02 एसएलआरडी कोच सहित कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़े – अयोध्या में भक्ति का सैलाब और कारोबार का विस्फोट! पांच दिन में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु, दीपोत्सव से चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

रेल प्रशासन का कहना है कि इन पूजा स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को त्योहारों में घर लौटने और वापसी में काफी राहत मिलेगी तथा टिकटों की भारी मांग को भी संतुलित किया जा सकेगा।