होम = State = उत्तर प्रदेश = Ghaziabad Train Fire: स्पेशल ट्रेन की लगेज बोगी में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें video

Ghaziabad Train Fire: स्पेशल ट्रेन की लगेज बोगी में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें video

Ghaziabad Train Fire: गाजियाबाद के साहिबाबाद स्टेशन पर गुरुवार सुबह बड़ी घटना टल गई। आनंद विहार से पूर्णिया जा रही 05580 पूर्णिया एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की पार्सल/लगेज बोगी में अचानक आग लग गई। धुआं उठते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और प्रभावित बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित तरीके से आगे रवाना कर दिया गया। आग लगने की वजह से बोगी में रखा सामान जलकर राख हो गया, लेकिन गनीमत रही कि किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी टीम कारणों की पड़ताल कर रही है।