Ghaziabad Police : गाजियाबाद पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चोरी, स्नैचिंग और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में सफलता पाई है। पुलिस के अनुसार, ग्रामीण जोन के अलग अलग थानों और साइबर/सर्विलांस टीम ने अलग अलग कम्पनियों के कुल 250 मोबाइल फोन बरामद किए है। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।
कैसे और कब पकड़ा ?
यह कार्रवाई CEIR (सेंट्रल इक्वीपमेंट आइडेंटीटी रजिस्ट्रर) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर की गई। ग्रामीण जोन साइबर/सर्विलांस टीम ने तकनीकी सबूतों और मैनुअल इनपुट की मदद से इन मोबाइलों को बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में सर्विलांस तकनीक, लोकेशन ट्रैकिंग और साइबर टूल्स का इस्तेमाल किया गया, जिससे मोबाइल बरामदगी संभव हो सकी।
अधिकारीयों ने क्या कहा ?
DCP देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि थाना मसूरी से सबसे ज्यादा 71 मोबाइल, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक से 50 मोबाइल, थाना अंकुर विहार से 30, थाना मुरादनगर से 30, थाना लोनी से 16, थाना लोनी बॉर्डर से 15, थाना ट्रोनिका सिटी से 08, थाना मोदीनगर से 12, थाना वेव सिटी से 12, थाना निवाड़ी से 04 और थाना भोजपुर से 02 मोबाइल बरामद किए गए। कुल मिलाकर 250 मोबाइल फोन उनके स्वामियों की पहचान कर लौटाए गए।
मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की घटना सामने आयी
पुलिस की इस पहल से मोबाइल चोरी और स्नैचिंग जैसी घटनाओं से पीड़ित लोगों को बड़ी राहत मिली है। बरामद मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले स्वामियों ने पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद (Ghaziabad Police) के इस प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त किया।
कपिल मेहरा
ये भी पढ़े- नोटों के ढेर पर गिरी ED की नजर! कांग्रेस विधायक KC वीरेंद्र गिरफ्तार, करोड़ों की ज्वैलरी भी जब्त

