होम = State = उत्तर प्रदेश = वसुंधरा के KFC में अब सिर्फ शाकाहारी भोजन, प्रदर्शन के बाद प्रबंधन का बड़ा फैसला

वसुंधरा के KFC में अब सिर्फ शाकाहारी भोजन, प्रदर्शन के बाद प्रबंधन का बड़ा फैसला

Ghaziabad: गाजियाबाद में केएफसी रेस्टोरेंट में मांसाहारी भोजन परोसने के खिलाफ हिंदू रक्षा दल के प्रदर्शन के बाद मैनेजमेंट ने बड़ा बदलाव कर दिया है। यही कारण है कि इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा इलाके के केएफसी रेस्टोरेंट में अब सिर्फ शाकाहारी भोजन परोसा जा रहा है।

रेस्टोरेंट के बाहर किया था प्रदर्शन

दरअसल, हिंदू रक्षा दल के प्रदर्शनकारियों ने सावन माह को पवित्र मानते हुए मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी। साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने रेस्टोरेंट के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। हालांकि, घटना के बाद इंदिरापुरम पुलिस ने संगठन के 8–10 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में पुलिस की चौकसी के बीच थाने के सामने से बाइक चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जिसके बाद अब केएफसी प्रबंधन (Ghaziabad) ने अपने इस आउटलेट में मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री बंद कर दी है। इतना ही नहीं, बड़ा बदलाव करते हुए रेस्टोरेंट के बाहर “फिलहाल केवल वेज उपलब्ध” लिखे पोस्टर भी लगाए गए हैं। हालांकि प्रबंधन और स्टाफ ने इस विषय पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

यह भी देखें: Weather Update: मैदान से पहाड़ तक बाढ़ और बारिश का कहर, शहर-शहर |

संवाददाता-कपिल मेहरा