होम = State = उत्तर प्रदेश = गाजियाबाद पुलिस का सड़क अतिक्रमण के खिलाफ अभियान: 152 BNSS के तहत चालान की कार्रवाई

गाजियाबाद पुलिस का सड़क अतिक्रमण के खिलाफ अभियान: 152 BNSS के तहत चालान की कार्रवाई

Ghaziabad News: गाजियाबाद शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़क अतिक्रमण की समस्या को नियंत्रित करने के लिए गाजियाबाद यातायात पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सड़कों पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 152 के अंतर्गत चालान की कार्रवाई शुरू की।  जिसके तहत सड़कों पर अनधिकृत पार्किंग, अस्थायी दुकानें, और अन्य अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इस अभियान ने शहरवासियों में उम्मीद जगाई है कि अब सड़कों पर व्यवस्था बहाल होगी।

गाजियाबाद के व्यस्त इलाकों जैसे राजनगर, मोहननगर, और कविनगर में सड़क अतिक्रमण एक बड़ी समस्या बन चुका है। फुटपाथों पर अवैध दुकानें, सड़कों पर खड़े वाहन, और ठेले-खोमचे यातायात को बाधित करते हैं, जिससे रोजाना जाम की स्थिति बनती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, और आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर सख्ती बरतनी शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, इस अभियान के तहत सड़कों पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों, फुटपाथों पर दुकानें लगाने वालों, और अन्य अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालान किए गए। पहले चरण में शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों पर नजर रखी गई, जहां अतिक्रमण की समस्या सबसे अधिक थी।

धारा 152 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न केवल जुर्माना लगाया, बल्कि कई अवैध संरचनाओं को हटाने के निर्देश भी दिए। साथ ही, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़कों और फुटपाथों का दुरुपयोग न करें।

  -कपिल मेहरा