होम = State = उत्तर प्रदेश = गाजियाबाद में भतीजे ने चाचा की शराब के नशे में की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद में भतीजे ने चाचा की शराब के नशे में की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में शराब पीने के बाद चाचा भतीजे में लड़ाई हुई थी जिसमें भतीजे ने ईंट से पीट कर अपने चाचा की हत्या कर दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार किया है।

क्या हुआ दोनों के बीच

गाजियाबाद के रिछपालपुरी क्षेत्र में 10 अगस्त 2025 की रात को 34 वर्षीय उमेश उर्फ अर्जुन ने अपने दूर के चाचा राकेश के साथ शराब पी। शराब के नशे में दोनों के बीच बहस और गाली-गलौज शुरू हो गई। गुस्से में उमेश ने राकेश के सिर को दीवार से टकराया और पास में पड़ी ईंट से सिर पर तीन-चार वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

शव को छुपाने का प्रयास

हत्या के बाद आरोपी ने शव को कम्बल में लपेटकर कमरे के दीवान में छिपाया। देर रात लगभग तीन बजे उसने शव को चादर में लपेटकर छत से घर के पीछे खाली जगह में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

फरारी और पुलिस की खोज

उमेश ने हत्या के बाद हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा और फरीदाबाद में छिपकर अपना गुजारा किया। इस दौरान वह छोटे-मोटे काम और भीख मांगकर जीविका चला रहा था। उसने मोबाइल फोन का उपयोग भी नहीं किया। पुलिस ने मैन्युअल इंटेलिजेंस, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलेंस के जरिए आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े : गाजियाबाद में डॉग लवर महिला की बेरहमी से पीटाई, स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाना पड़ा भारी

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

आरोपी उमेश के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। केस धारा 103(1), 238 BNS के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ईंट, खून से सना कम्बल और तौलिये का टुकड़ा बरामद किया। ये चीजे मामले की गंभीरता और आरोपी की गुनाह साबित करने में अहम हैं।

बंगाल