होम = State = उत्तर प्रदेश = Ghaziabad News : गाजियाबाद के एक फ्लैट में लगी आग, बच्ची की मौत, मां वेंटिलेटर पर

Ghaziabad News : गाजियाबाद के एक फ्लैट में लगी आग, बच्ची की मौत, मां वेंटिलेटर पर

Ghaziabad News : चौकी के पास एक फ्लैट में आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, फ्लैट में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की थी। घटना के समय मकान में धुएं होने के कारण महिला और उनकी छह साल की बच्ची बेहोश हो गई।

बच्ची की मौत और मां वेंटिलेटर पर

घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दोनों को तत्काल जीटीबी अस्पताल, दिल्ली में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची साइना परवीन की मौत हो गई, जबकि उसकी मां सब्बी परवीन उर्फ पिंकी वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दो दिन पहले फ्लैट में आई थी

पूछताछ में महिला ने बताया कि वे मात्र दो दिन पहले ही इस फ्लैट में किराए पर शिफ्ट हुए थे। महिला के पति मोहम्मद जाकिर, जो बुलंदशहर के निवासी हैं, पेशे से ऑटो चालक हैं।

ये भी पढ़े यूपी में नकली दवाओं पर सख्त जांच, हर जिले में होंगे औषधि नियंत्रण अधिकारी

आग लगने के कारणों की जांच जारी है। पुलिस और दमकल विभाग घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं।