होम = State = उत्तर प्रदेश = गाजियाबाद: जस्सीपुरा में हिताची कंपनी का एटीएम काटकर नकदी चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

गाजियाबाद: जस्सीपुरा में हिताची कंपनी का एटीएम काटकर नकदी चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

Ghaziabad News: गाजियाबाद के जस्सीपुरा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने हिताची कंपनी के एक एटीएम को काटकर उसमें रखी नकदी चुरा ली। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचने पर एटीएम मशीन में छेद पाया गया, जिसके जरिए चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोरों ने पेशेवर तरीके से एटीएम को निशाना बनाया और मशीन को काटकर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ किया। हालांकि, चोरी की गई राशि का सटीक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़े: खुशखबरी! गाजियाबाद में हिंडन एयरपोर्ट तक दौड़ेगी मेट्रो, DMRC की चार कॉरिडोर बनाने की योजना

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच तेज कर दी गई है। आसपास के इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है, साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

कपिल मेहरा

बंगाल