होम = State = उत्तर प्रदेश = गाजियाबाद में सिपाही को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, लाइन हाजिर

गाजियाबाद में सिपाही को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, लाइन हाजिर

Ghaziabad Viral Video : गाजियाबाद जिले में थाना मधुबन बापूधाम में तैनात सिपाही सोहेल खान के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है। यह वीडियो जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एक मंदिर के सामने बनाया गया, जिसमें सिपाही ने बैकग्राउंड में एक धुन के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो में सुनाई दे रही आवाज कहती है, “अल्लाह ही है और कोई इबादत के लायक नहीं है।” यह वीडियो फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद सामाजिक और धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

मामले की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिपाही सोहेल खान को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ सकती हैं, इसलिए तुरंत कदम उठाया गया। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सीएम से की शिकायत

हिंदू संगठन, विशेष रूप से हिंदू रक्षा दल, ने इस वीडियो (Ghaziabad Viral Video) पर कड़ा ऐतराज जताया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने ट्विटर (अब X) के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गाजियाबाद पुलिस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से सिपाही के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े : योगी सरकार के फॉरेंसिक विभाग के विस्तार से यूपी में अपराध नियंत्रण, पुलिस जांच में तेजी

बंगाल