Ghaziabad News : जिले में मंगलवार देर रात से लगातार हो रही बारिश का असर बुधवार को भी देखने को मिल रहा है। गौशाला अंडरपास में जलभराव की स्थिति आज (23 जुलाई) को भी बनी हुई है, जिसके कारण सरकार ने अभी तक इसे दोनों ओर से बंद रखा है। बेरीगेट्स लगाकर रास्ता पूरी तरह सील कर दिया गया है और मौके पर पुलिस तैनात है। विचार करना है कि यह अंडरपास शहर के व्यस्त मार्गों में से एक है, लेकिन भारी बारिश के चलते इसमें कई फीट तक पानी भर गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून में यह स्थिति बनती है, क्योंकि यहां जल निकासी की व्यवस्था बेहद कमजोर है।
यातायात व्यवस्था प्रभावित
सरकार ने यातायात को मेरठ रोड तिराहा और आसपास के वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट कर दिया है। लेकिन इन रास्तों पर भी भारी वाहनों की संख्या और कांवड़ यात्रा की वजह से कई स्थानों पर लंबा जाम लगा हुआ है। यात्रियों और ऑफिस जाने वाले लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस तैनात और निगरानी बढ़ी
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गौशाला अंडरपास के दोनों ओर पुलिस की सख्त तैनाती की गई है। पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड ने जानकारी दी कि संवेदनशील इलाकों में कई पुलिस बल तैनात किए गए है और यातायात की निगरानी लगातार की जा रही है।
ये भी पढ़े : Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश की सौगात, तापमान में गिरावट से मिली राहत
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने गाजियाबाद (Ghaziabad News ) के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाको में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सरकार ने नागरिकों से घर से बाहर निकलने से पहले मौसम अपडेट चेक करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। निगरानी और राहत कार्य जारी हैं। नगर निगम की टीमें भी जल निकासी के प्रयासों में जुटी हैं, लेकिन फिलहाल हालात सामान्य होने में समय लग सकता है।

