होम = Cover Story Global = तीन बहनों की मौत ने मचाई सनसनी, गाजियाबाद केस में अब सामने आया नया खुलासा; जानिए क्या थी वजह

तीन बहनों की मौत ने मचाई सनसनी, गाजियाबाद केस में अब सामने आया नया खुलासा; जानिए क्या थी वजह

Ghaziabad Triple Suicide Case: गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसमें नया खुलासा हुआ है कि ये तीनों बहनें कोरियन ड्रामा की इतनी बड़ी शौकीन थीं कि उनका पूरा समय इसी में गुजरता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन बहनों ने सोशल मीडिया पर अपने लिए अकाउंट बनाया था और उनका फॉलोअर बेस भी अच्छा हो गया था। इन बहनों ने अपने नाम मारिया, एलीजा और सिंडी रख लिए थे। लगभग 10 दिन पहले पिता को यह बात पता चली, जिसके बाद उन्होंने अकाउंट डिलीट कर दिया और मोबाइल फोन भी छीन लिया।

सूत्रों का कहना है कि इस घटना के समय तीनों बहनें काफी सदमे में थीं, क्योंकि अब वे अपने पसंदीदा कोरियन ड्रामा नहीं देख पा रही थीं। वहीं, पुलिस ने यह भी बताया कि पिता आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और उनके ऊपर करीब 2 करोड़ रुपये का कर्ज था। पैसों की कमी के कारण पिता ने मोबाइल फोन बेच दिया और उस पैसे से घर का लगभग 800 रुपये का प्रीपेड बिजली रिचार्ज कराया।

पुलिस के अनुसार, पिता ने गुस्से में तीनों से कहा, “तुम्हारी शादी कर दूंगा।” इस पर बहनों ने कहा, “हम कैसे शादी करेंगे, हम इंडियन नहीं हैं, हम कोरियन हैं।” शादी का विचार भी तीनों के दिमाग में घर कर गया था।

जानकारी के मुताबिक, पिता की दो शादियां हो चुकी थीं। दोनों बहनें सगी थीं, और थोड़े दिन पहले तीसरी बहन भी घर आकर रहने लगी थी। इससे पहले दो बहनें घर छोड़ गई थीं और उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन बाद में वे वापस आ गई थीं।

ये भी पढ़ें: ED की जांच के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन सिद्दीकी गिरफ्तार

बंगाल