होम = Breaking = गाजियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, पुलिस कर रही फॉरेंसिक जांच

गाजियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, पुलिस कर रही फॉरेंसिक जांच

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दर्दनाक खबर आई है। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में देर रात लगभग 2 बजे तीन सगी बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने परिवार और पड़ोसियों में शोक का माहौल पैदा कर दिया।

परिवार में मातम

बता दें कि तीनों बहनें हमेशा साथ रहती थीं। नहाना, खाना, स्कूल जाना और सोना सभी काम वे एक साथ करती थीं। उनकी अचानक मौत से परिवार सदमे में है और पड़ोसियों में भी डर का माहौल है।

मोबाइल गेम्स की लत

पिता चेतन कुमार ने बताया कि कोरोना काल के दौरान बेटियों को मोबाइल गेम्स की आदत लग गई थी। वे टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं। पिता ने कहा कि उन्होंने यह नहीं समझा कि उनकी बेटियों ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस के अनुसार, तीनों का स्कूल भी नियमित रूप से नहीं चल रहा था।

पुलिस जांच

मामले में पुलिस को मौके से एक डायरी मिली है, जिसमें रोती हुई आंखों की तस्वीरें बनी हैं। बच्चियों ने लिखा है- I’m Really Sorry Papa… I Love You मम्मी-पापा। डायरी के पन्नों पर ‘कोरियन गेम्स’ के प्रति उनके जुनून का भी जिक्र है। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में अपनी मौत को ‘जिंदगी की असली कहानी’ (True Life Story) बताया जाना किसी गहरे मानसिक दबाव या ऑनलाइन टास्क की ओर इशारा करता है।

पुलिस ने बताया कि घटना भारत सिटी बी-1 टावर, फ्लैट नंबर 907 में हुई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। इसमें मोबाइल फॉरेंसिक, डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल और आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच शामिल है।

ये भी पढ़ें: ‘गोली का जवाब गोली से’, कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार का कड़ा रुख