होम = State = उत्तर प्रदेश = वंदे मातरम से SIR तक- UP के पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा का विपक्ष पर वार, कहा- “जनता एक दिन देगी…”

वंदे मातरम से SIR तक- UP के पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा का विपक्ष पर वार, कहा- “जनता एक दिन देगी…”

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने न्यूज़ इंडिया से बातचीत में कहा कि “SIR (Special Investigation Report/Review) पर विपक्ष खुद चर्चा की मांग कर रहा था। अब जब सरकार इसके लिए तैयार है, तो विपक्ष को हंगामा नहीं करना चाहिए।” उनके अनुसार, यह विषय जनता और शासन—दोनों के लिए महत्वपूर्ण है और इस पर गंभीर बहस आवश्यक है।

‘वंदे मातरम’ पर विवाद अनावश्यक: देशभक्ति का प्रतीक बताया

दिनेश शर्मा ने ‘वंदे मातरम’ को लेकर चल रही राजनीतिक तल्ख़ी पर कहा कि “वंदे मातरम भारत के हर नागरिक में देशभक्ति का संचार करने वाला गान है, और हमारे लिए यह गौरव का विषय है।” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे को धर्म से जोड़कर राजनीति करने में जुटा है। उनका कहना था कि गान पर चर्चा होना स्वाभाविक है, लेकिन इसे विवाद में बदलना दुर्भाग्यपूर्ण है।

‘विपक्ष सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रहा है’

शर्मा ने विपक्ष के रवैये को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जब भी राष्ट्र से जुड़े मुद्दे उठते हैं, विपक्ष उसे मोड़कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करने लगता है। उनका आरोप है कि “विपक्ष देशहित के मुद्दों पर सदन को बाधित करने का काम कर रहा है।

सनातन पर टिप्पणियाँ और अखिलेश यादव पर सीधा हमला

पूर्व डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा- “अखिलेश यादव का कोई न कोई ट्यूचपूचिया नेता सनातन पर टिप्पणी करता रहता है।”

उन्होंने एक-एक करके उन नेताओं का नाम लिया, जिन्होंने विगत महीनों में सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिए- स्वामी प्रसाद मौर्या, लालजी सुमन, रमाशंकर राजभर। शर्मा का कहना है कि यह क्रम लगातार जारी है, और इससे जनता में नाराज़गी बढ़ रही है।

‘एक दिन जनता इनका सफाया कर देगी’

अपने बयान के अंत में दिनेश शर्मा ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि “अगर विपक्ष इसी तरह सनातन पर हमला करता रहा तो जनता उन्हें जवाब देगी। एक दिन जनता ऐसे नेताओं का राजनीतिक सफाया कर देगी।” उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को जनता की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है, न कि धार्मिक मुद्दों को विवाद का विषय बनाने की।

बंगाल