होम = State = उत्तर प्रदेश = इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रैजेडी, कानपुर में सोते-सोते चार मजदूरों की दम घुटकर मौत

इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रैजेडी, कानपुर में सोते-सोते चार मजदूरों की दम घुटकर मौत

Uttar Pradesh News : कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के साइड नंबर 2 इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। ऑयल सीड्स कंपनी के अंदर बने एक कमरे में सो रहे चार मजदूरों की कोयले का धुआं भर जाने से मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

चारों मृतक देवरिया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि मजदूरों ने रात में कमरे को गर्म रखने के लिए कोयला सुलगाया था। बंद कमरे में कोयले से निकली विषैली गैस पूरी रात भरती रही, जिससे चारों की दम घुटने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार सभी बिंदुओं पर जांच जारी है, और कंपनी परिसर में सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने कहा कि मजदूर अक्सर कमरे में गर्मी के लिए कोयला जलाते थे, लेकिन कमरे में उचित वेंटिलेशन नहीं था, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

बंगाल