होम = State = उत्तर प्रदेश = पहली बार काशी में सीएम योगी का ‘जनता दर्शन’, एक-एक की सुनी परेशानी, दिए निर्देश

पहली बार काशी में सीएम योगी का ‘जनता दर्शन’, एक-एक की सुनी परेशानी, दिए निर्देश

CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानि 30 अगस्त को काशी दौरे पर है। वहां पहुंचकर उन्होंने पहली बार आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी है। उन्होंने आम जनता के बीच पहुंचे और एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना।

102 फरियादियों की सुनी समस्याएं

जनता दर्शन के दौरान कुल 102 फरियादियों ने अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री के सामने रखीं है। सीएम ने सभी मामलों पर मौजूदा पुलिस कमिश्नर और डीएम को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए है।

उन्होंने अधिकारियों को साफ़ शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर पीड़ित को न्याय अवश्य मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी की इस पहल से फरियादियों के चेहरे पर संतोष झलकता दिखा। यह पहली बार था जब काशी में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अधिकारियों को दिए निर्देश

 वाराणसी दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां बाढ़ से प्रभावित जगहों का भी जायजा लिया। वे सीधे राहत शिविर पहुंचे और वहां रह रहे बाढ़ पीड़ितों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी ने उनसे उनके हालाटन के बारे में जानकारी ली और प्रशासनिक स्तर पर मिल रही सुविधाओं का भी जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि किसी भी पीड़ित को किसी प्रकार की समस्या न हो।

ये भी पढ़े :  PM Modi Japan Visit: पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन की सवारी की, भारतीय चालकों से भी मुलाकात

छोटे-छोटे बच्चों को दी चॉकलेट

बाढ़ राहत शिविर में रह रहे छोटे-छोटे बच्चों से सीएम योगी मिले। इस दौरान उन्होंने बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया और उन्हें चॉकलेट दिए। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई, वहीं पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता की प्रशंसा की।

बंगाल