होम = State = उत्तर प्रदेश = उत्तर प्रदेश में दो बड़े सड़क हादसे : लखीमपुर खीरी में पांच की मौत, मैनपुरी में दो चचेरे भाइयों की गई जान

उत्तर प्रदेश में दो बड़े सड़क हादसे : लखीमपुर खीरी में पांच की मौत, मैनपुरी में दो चचेरे भाइयों की गई जान

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुआ। ढाखेरवा–गिरजापुरी हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में पांच की मौत, एक घायल

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। नहर में गिरी कार को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक पांच लोगों की जान जा चुकी थी। एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताई संवेदना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकग्रस्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और जिला प्रशासन को तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं। नहर में फंसे लोगों को निकालने और वाहन को बाहर लाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मैनपुरी में दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

यूपी के मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल पर जा रहे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल मिठास के अनुसार, दुर्घटना सोमवार को ग्वालियर–बरेली रोड पर नगला केहरी गांव के पास हुई। मृतक युवकों के नाम अभय प्रताप (25) और गौरव उर्फ जानू (25) हैं। दोनों एटा जिले के दादूपुर असगरपुर गांव के रहने वाले थे।

कहां से लौट रहे थे दोनों ?

दोनों युवक किशनी में एक शादी समारोह में गए थे। शादी से लौटते समय सोमवार को उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बंगाल