Fatehpur : फतेहपुर जिले के अबू नगर मोहल्ले में एक मंदिर और मकबरे को लेकर विवाद हो रहा है। हिंदू सगंठन इस मकबरे को हजारों साल पुराना भगवान शिव और श्रीकृष्ण के मंदिर होने का दावा कर रहे है। वे इस मकबरे पर पूजा करने पर अड़े है। जबकि मुस्लिम पक्ष इसे नवाब अब्दुल समद का मकबरा बता रहा है। इसी बीच सोमवार को मकबरे में सैकड़े लोग घुस गए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रदर्शन और अफरा-तफरी
मठ-मंदिर संरक्षण संघर्ष समिति सहित अन्य संगठनों ने 11 अगस्त को उस स्थल पर पूजा का आयोजन करने का ऐलान किया, और बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे। पुलिस बैरिकेडिंग लगाने के प्रयास में लगी रही। लोगों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए मकबरे में घुसे। उनके हाथों में झंडे, लाठी, डंडे और बल्लियां थीं। उस दौरान मकबरे की दीवारों में तोड़-फोड़ हुई।
सोशल पर वीडियो में क्या देखा गया?
हिंदू संगठन इस मकबरे को हजारों साल पुराना भगवान शिव और श्रीकृष्ण का मंदिर होने का दावा कर रहे है। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में हिंदू पक्ष के लोग मकबरे में घुस गए और तोड़फोड़ की। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है साथ ही बवालियों पर अब एक्शन लिया जा रहा है।
ये भी देखे : Malegaon Blast Case : प्रज्ञा ठाकुर.. कर्नल पुरोहित समेत 7 आरोपी बरी, मोहन भागवत का भी आया बयान| NIA
वायरल वीडियो के मुताबिक, मकबरे में घुसकर पूजा करने में हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी भी थे। मनोज त्रिवेदी का वीडियो भी सामने आया है। एक बातचीत में भी त्रिवेदी ने कहा कि वो वहां गए थे और पूजा की थी। क्योंकि, यह मकबरा नहीं हमारे ठाकुर जी का मंदिर है। मगर हिंदू महासभा के मनोज त्रिवेदी का नाम पुलिस की FIR में नहीं है।
एफआईआर और आरोपी
कोतवाली थाना में इस घटना के सिलसिले में FIR दर्ज की गई है। इसमें कुल 160 व्यक्तियों 10 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है। नामजद आरोपियों में शामिल हैं अभिषेक शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह (बजरंग दल के जिला संयोजक), आशीष त्रिवेदी, पप्पू सिंह चौहान (सपा से जुड़े), प्रसून तिवारी (BJP युवा मोर्चा), ऋतिक पाल, विनय तिवारी, पुष्पराज पटेल (BJP महामंत्री), अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, देवनाथ धाकड़े। एफआईआर में शामिल धाराओं में दुश्मनी फैलाने, हिंसा, कब्र पर अतिक्रमण, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़े : नोएडा से कोलकाता तक फैला फर्जी ‘इंटरपोल’ नेटवर्क, TMC कनेक्शन आया सामने
पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया
प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कई थानों से सपोर्ट और पांच जिले के SP द्वारा फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबलरी की टीमें मौके पर सुरक्षा दे रही हैं। डिप्टी CM बृजेश पाठक ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाएगी, वहीं मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं ने शांत रहने की अपील की।

