होम = State = उत्तर प्रदेश = उत्तर प्रदेश में ‘काऊ टूरिज्म’ की शुरुआत, गोशालाओं को मिलेगा नया पर्यटन और व्यवसायी रूप

उत्तर प्रदेश में ‘काऊ टूरिज्म’ की शुरुआत, गोशालाओं को मिलेगा नया पर्यटन और व्यवसायी रूप

CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सभी गोशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने यह भी तय किया है कि प्रत्येक जनपद में एक आदर्श गोशाला स्थापित की जाएगी, जिसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत ‘काऊ टूरिज्म’ की संभावनाओं को भी तलाशा जाएगा, जिससे गोशालाएं न केवल आत्मनिर्भर बन सकें बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार और आय का साधन उपलब्ध हो सके।

सरकार का उद्देश्य गाय से प्राप्त पदार्थों — जैसे गोबर, गोमूत्र, दूध, घी और इनसे बने उत्पादों — के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देकर राज्य की गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस पहल में महिला स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा जाएगा, ताकि स्थानीय स्तर पर गोबर से बने उत्पादों का उत्पादन और विपणन किया जा सके।

दीपावली पर बनेंगे गोबर से दीपक, मूर्तियाँ

इसके तहत सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि दीपावली पर गोबर से बने दीपक, मूर्तियाँ और अन्य उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए तथा इनके प्रचार-प्रसार के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि दीपावली के अवसर पर गोबर से बने दीपक, मूर्तियाँ और सजावटी सामग्री के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों की बाजार में सहज उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम नागरिक भी इनका उपयोग कर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूती दे सकें।

ये भी पढ़े : Bihar Election 2025 : सीएम योगी की एंट्री से NDA मजबूत, PK-तेजस्वी की रणनीति को झटका!

बंगाल