होम = State = उत्तर प्रदेश = आज जेवर एयरपोर्ट आ रहे सीएम योगी, गाजियाबाद का भी करेंगे दौरा, इस मंदिर का करेंगे उद्घाटन

आज जेवर एयरपोर्ट आ रहे सीएम योगी, गाजियाबाद का भी करेंगे दौरा, इस मंदिर का करेंगे उद्घाटन

Chief Minister Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 27 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली जाएंगे। जिला प्रशासन ने सीएम के दौरे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

गाजियाबाद में मंदिर स्थापना कार्यक्रम

सीएम योगी सुबह 10:55 बजे हिंडन एयरपोर्ट, गाजियाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद वे आईटीएस कॉलेज, मुरादनगर हेलीपैड जाएंगे। यहां से कार द्वारा वे 11:20 बजे तरुण सागर तीर्थ, मुरादनगर पहुंचेंगे।

वहां सीएम योगी 11:20 से 12:20 बजे के बीच भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति और मंदिर स्थापना कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण

12:50 बजे सीएम योगी गौतमबुद्ध नगर के जेवर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे 12:50 से 13:50 बजे तक एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

नोएडा में मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन

14:35 बजे सीएम योगी नोएडा सेक्टर 113 हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वे 14:50 से 15:40 बजे मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढ़े : लपटें कई किलोमीटर तक… हांगकांग की 7 बहुमंजिला इमारतों में भीषण आग, 44 की मौत, 300 लापता

दिल्ली में बैठक और गाजियाबाद वापसी

इसके बाद सीएम योगी 16:10 बजे दिल्ली के भारत मंडपम जाएंगे। 16:15 से 17:30 बजे तक वे वाई.पी.ओ. गोल्ड के साथ बैठक करेंगे। शाम 18:05 बजे सीएम गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट लौटेंगे, जहाँ से वे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

बंगाल