CM yogi Varanasi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय पर शुक्रवार को काशी आएंगे। वहां सीएम विकास कार्यक्रम व कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही बाढ़ राहत शिविर की स्थिति देखेंगे।
बता दें कि प्रतापगढ़ से सीएम हेलीकाप्टर से चलकर शाम चार बजे के करीब पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद कार से सर्किट आएंगे और यहां अधिकारियों के साथ विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। समीक्षा के दौरान 11 सितंबर को मारीशस के प्रधानमंत्री के काशी आगमन और भारत-मारीशस द्विपक्षीय वार्ता की तैयारी पर भी चर्चा करेंगे।
इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन भी संभावित है। मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक के बाद काल भैरव व श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में जाएंगे और दर्शन पूजन करेंगे। उसके बाद सीएम बाढ़ राहत केंद्र पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और शरणार्थियों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे।
शहर में हाई अलर्ट
नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों की वजह से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। वाराणसी में पहली बार आतंकी घुसपैठ के मद्देनजर सीएम की सुरक्षा में ड्रोन की तैनाती की जा रही है। त्रिनेत्र भवन के कमांड सेन्टर से सभी चौराहों के सीसीटीवी कैमरे पर पुलिस की सख्त पहरेदारी रहेगी।
ये भी पढ़े : PM Modi Japan Visit: TOKYO पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय लोगों ने किया भव्य स्वागत

