होम = State = उत्तर प्रदेश = गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री योगी ने किया गौ-पूजन, गोवंश संरक्षण का दिया संदेश

गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री योगी ने किया गौ-पूजन, गोवंश संरक्षण का दिया संदेश

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और गौ-सेवा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और गौवंश संरक्षण की महत्वता पर जोर दिया।

गोवर्धन पूजा का महत्व

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारत की कृषि प्रधान प्रणाली का प्रतीक है और इसमें गौवंश का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि दीपावली जैसे महापर्व के साथ इस आयोजन को जोड़कर इसके प्रभाव को और अधिक बढ़ाया गया है।

गोवंश संरक्षण और योजनाएं

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश में लगभग 16 लाख गौवंश पर राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है। इसके तहत तीन प्रमुख योजनाएं संचालित हैं:

निराश्रित गोशाला योजना : प्रत्येक गाय के लिए 1500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाते हैं।

सहभागिता योजना : किसान इस योजना से जुड़ते हैं और उन्हें 4 गोवंश दिए जाते हैं। प्रत्येक गाय पर 1500 रुपये प्रतिमाह, यानी 4 गोवंश पर 6000 रुपये मासिक प्राप्त होते हैं।

कुपोषित परिवारों के लिए योजना : कुपोषित माताओं और बच्चों वाले परिवारों को गोशालाओं में छोड़ी गई गायें दी जाती हैं, और उन्हें 1500 रुपये प्रति गाय प्रतिमाह मिलते हैं।

गोबर से लाभ और नवाचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन योजना के अंतर्गत संपीड़ित बायोगैस और इथेनॉल उत्पादन के कार्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिससे किसानों को गोबर का मूल्य मिल रहा है। इस पहल से अन्नदाता किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं और गौवंश संरक्षण में भी मदद मिल रही है।

बंगाल