Greater Noida News: जेकेजी पाम कोर्ट (JKG Palm Court) सोसायटी में रजिस्ट्री की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को घर खरीददारों (home Buyer) ने बिल्डर के सेल्फ ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं समेत घर खरीददारों ने हिस्सा लिया। इस सोसायटी में करीब 800 फ्लैट है। इससे पहले भी कई बार बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किये गए है।
400 से ज्यादा रजिस्ट्री पेडिंग
सोसायटी के प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 400 से ज्यादा खरीदारों की रजिस्ट्री नहीं हुई है। जिसका इंतजार साल 2020 किया जा रहा है। बिल्डर को स्टांप ड्यूटी के पैसे पहले ही दे दिए गए हैं। इसके बावजूद बिल्डर की ओर से जानबूझकर रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। पिछले चार साल से घर खरीदार रजिस्ट्री की समस्या को लेकर भटक रहे हैं। हम अपना हक मांग रहे है। घर खरीदारों की कोई सुनने वाला नहीं है। इसलिए मजबूरन बिल्डर के दफ्तर पर रजिस्ट्री को लेकर प्रदर्शन किया गया है।
ये भी पढें : UP News : उत्तर प्रदेश में बड़ा आतंकी प्लान नाकाम, लोन वुल्फ अटैक की साजिश को पुलिस ने किया बेनकाब
सोसाइटी में समस्याएं
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में काफी समस्याएं हैं। बिल्डर ने घर बेचते समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन वास्तव कोई सुविधाएं नहीं है। यहां पार्किंग आधी अधूरी हैं। पार्क का निर्माण नहीं किया गया है। क्लब और स्विमिंग पूल का काम भी अधूरा है। कुल मिलाकर सुविधाएं कम दी जा रही है और मेंटेनेंस चार्ज अधिक लिया जा रहा हैं। आरोप है कि निवासियों से बिल्डर ट्रांसफर चार्ज के नाम पर अधिक पैसे मांग रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सोसाइटी में रजिस्ट्री का मद्दा और समस्याएं खत्म नहीं हो जाती बिल्डर के खिलाफ आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा। (Noida News)

