Lucknow: यूपी के लखनऊ इलाके में शर्मनाक कांड सामने आया है. स्कूल जाते समय वैन में चार साल की बच्ची के साथ वैन चालक ने रेप किया। जब बच्ची घर पहुंची और उसने अपनी मां को पूरी बात बताई तो मां शिकायत लेकर स्कूल पहुंची. इस दौरान आरोपी ने बच्ची की मां को भी धमकाया। अभी पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। और अब उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी गिरफ्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक स्कूल वैन के चलाने वाले ने चार साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. जब बच्ची अपने घर पहुंची और इशारों से अपनी मां को घटना के बारे में बताया, तब पूरे मामले का पता चला। इस केस में शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर उस आरोपी वैन चालक को अरेस्ट कर लिया है.
क्या है मामला?
जानकारी के हिसाब से, लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में एक स्कूल के वैन चालक ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल ले जाते समय वैन में रेप किया। इसके बाद जब बच्ची अपने घर वापस पहुंची तो उसने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। बच्ची की बात सुनकर परिजन अचंभित रह गए। उसकी मां उसी समय शिकायत लेकर स्कूल पहुंची। आरोपी चालक ने बच्ची की मां को धमकी दी। और तो और स्कूल वालों ने भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
महिला ने दर्ज की FIR
बच्ची की मां ने बताया कि जब डॅाक्टर के पास गए तो बताया कि बच्ची के साथ गलत हुआ है। प्रिंसिपल से शिकायत की, लेकिन स्कूल की ओर से कहा गया कि स्कूल का नाम खराब होगा, इसलिए शिकायत हम दर्ज करवाएंगे, पर स्कूल ने कुछ नहीं किया। स्कूल ने मुझसे कोई बात नहीं की। स्कूल ने ड्राइवर को नौकरी से नहीं निकाला। ड्राइवर हमें ही गाली दे रहा था। ड्राइवर ने हमें धमकी दी। लेकिन अब पुलिस के पास जाकर एफआईआर दर्ज करवाई है।

