होम = State = उत्तर प्रदेश = बरेली में जुमे की नमाज़ को लेकर हाई अलर्ट, 8 हज़ार पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद

बरेली में जुमे की नमाज़ को लेकर हाई अलर्ट, 8 हज़ार पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद

Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली में पिछले हफ्ते हुई हिंसा के बाद इस शुक्रवार जुमे की नमाज़ को लेकर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। शहर में करीब 8,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जा रही है। साथ ही अफवाहों पर रोक लगाने के लिए 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया

प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख़्ता बनाने के लिए पूरे बरेली को पांच हिस्सों में बांटा है। हर सेक्टर की ज़िम्मेदारी एक-एक ASP को दी गई है। इसके अलावा 13 CO, 700 दारोगा, 2,500 कांस्टेबल और दूसरे ज़िलों से बुलाई गई अतिरिक्त फोर्स को भी मस्जिदों और मुख्य चौराहों पर तैनात किया गया है।

48 घंटे तक इंटरनेट बंद

गुरुवार दोपहर 3 बजे से लेकर शनिवार दोपहर 3 बजे तक बरेली समेत चार जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इस दौरान मोबाइल डेटा, ब्रॉडबैंड, वाई-फाई और SMS सेवाएं भी बंद रहेंगी। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सोशल मीडिया पर गलत सूचनाओं और अफवाहों को रोकने के लिए उठाया गया है।

पिछले हफ्ते हुआ था बवाल

बीते शुक्रवार को “आई लव मुहम्मद” पोस्टर विवाद को लेकर शहर में तनाव फैल गया था। नमाज़ के बाद एक मस्जिद के बाहर करीब 2,000 लोग जमा हो गए थे और पुलिस से झड़प की घटनाएं हुई थीं। इस दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 81 लोगों को गिरफ़्तार किया था।

ये भी पढ़ेआगरा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोगों की नदी में डूबने से मौत

सड़कों पर सन्नाटा, सुरक्षा बल चौकस

आज सुबह से ही बरेली (Bareilly) की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं। सुरक्षाबलों ने संवेदनशील इलाकों में मार्च किया और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Tags : Bareilly

बंगाल