होम = State = उत्तर प्रदेश = संबंध बनाने से इनकार पर बहन की हत्या, चचेरे भाई ने चारपाई के नीचे दबाया शव

संबंध बनाने से इनकार पर बहन की हत्या, चचेरे भाई ने चारपाई के नीचे दबाया शव

Baghpat News : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां 17 वर्षीय लड़के ने अपनी 15 वर्षीय चचेरी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी ने लड़की पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और जब उसने विरोध किया तो सिलिंडर व फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को घर के कमरे में ही गड्ढा खोदकर चारपाई के नीचे छिपा दिया।

खेत से लौटी मां को मिला शव

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति की चार माह पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह अपनी बेटी और तीन छोटे बेटों के साथ गांव के मकान में रहती थी। बुधवार को मां पशुओं के लिए खेत में चारा लेने गई थी, जबकि तीनों बेटे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गए थे। जब वह दोपहर को वापस लौटी तो बेटी घर में नहीं दिखी। तलाशते हुए वह खाली कमरे में पहुंची तो वहां चारपाई के नीचे एक फुट गहरा गड्ढा खुदा मिला, जिसमें उसकी बेटी का शव दबा हुआ था।

सिर और पैरों पर फावड़े से वार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी की तो पता चला कि लड़की के सिर और पैरों पर फावड़े से कई वार किए गए हैं। मौके पर खून से सना गैस सिलिंडर भी मिला। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो गांव के ही एक लड़के को खून से लथपथ कपड़ों में जंगल की ओर भागते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाली वारदात कबूल की।

आरोपी ने किया प्यार का इज़हार

ASP NP सिंह के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी चचेरी बहन से बातचीत करता था और धीरे-धीरे उसके प्रति आकर्षित हो गया। उसने लड़की पर जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। किशोरी ने इसका कड़ा विरोध करते हुए परिवार को बताने की धमकी दी। इसी डर से आरोपी ने पहले सिलिंडर से उसके सिर पर वार किया और फिर फावड़े से कई बार हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कमरे में गड्ढा खोदकर दबा दिया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल गैस सिलिंडर व फावड़ा बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े : अमेठी में पांच बच्चों की मां प्रेमी संग लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

गांव में दहशत और आक्रोश

घटना से पूरे गांव में दहशत (Baghpat News) का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रिश्तों की आड़ में इस तरह की वारदात ने सबको हिला दिया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बंगाल