होम = State = उत्तर प्रदेश = अमित शाह ने दी सपा सांसद राजीव राय को जन्मदिन की बधाई, उम्र को लेकर बातचीत हुई वायरल

अमित शाह ने दी सपा सांसद राजीव राय को जन्मदिन की बधाई, उम्र को लेकर बातचीत हुई वायरल

Amit Shah Called SP MP:  केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय को फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं. दोनों नेताओं के बीच हुई करीब दस सेकेंड की छोटी-सी बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है.

बातचीत सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

बातचीत के दौरान अमित शाह ने राजीव राय से उनकी उम्र पूछी. इस पर राय ने जवाब दिया ऑफिशियली 56 साल का हूं, लेकिन असल में 53 साल का. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आईं. कई लोगों ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यूपी-बिहार की राजनीति में चुनाव लड़ने के लिए नेताओं की उम्र को लेकर अक्सर ऐसे किस्से सामने आते हैं.

ये भी पढ़ें : 2020 से उनका चाल और चरित्र जानते हैं…मांझी का चिराग पर हमला, NDA में सीटों पर तकरार !

राजीव राय ने बताया कि अमित शाह हर साल उन्हें फोन करके जन्मदिन की बधाई देते हैं. इस बार भी गृहमंत्री ने परंपरा निभाई. वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

कौन हैं राजीव राय?

राजीव राय समाजवादी पार्टी के प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने उन्हें घोसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था. राजीव राय ने इस सीट पर जीत दर्ज कर पार्टी का कद और मजबूत किया. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत विदेशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजा था. इस प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी की ओर से राजीव राय भी शामिल थे.

Tags : Amit Shah MP SP

बंगाल