होम = State = उत्तर प्रदेश = जातिगत जनगणना नहीं कराना PDA के खिलाफ बीजेपी की साजिश: जनगणना नोटिफिकेशन में कास्ट कॉलम नहीं होने पर अखिलेश यादव

जातिगत जनगणना नहीं कराना PDA के खिलाफ बीजेपी की साजिश: जनगणना नोटिफिकेशन में कास्ट कॉलम नहीं होने पर अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जनगणना नोटिफिकेशन में कास्ट कॉलम नहीं होने का दावा किया है। अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए कहा जनगणना नोटिफिकेशन में कास्ट का कॉलम गायब है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना ना कराना पीडीए समाज के खिलाफ बीजेपी की साजिश है।

अखिलेश ने जातिगत जनगणना को बीजेपी का जुमला बताया

साप मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर कहा कि आज बीजेपी पर भरोसा करने वाले अपने को ठगा हुआ ही नहीं बल्कि घोर अपमानित भी महसूस कर रहे हैं। बीजेपी में जो कार्यकर्ता व नेता अब तक जातिगत जनगणना करवाने का दावा कर रहे थे, वे अब अपने समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचे। वे अब गले से बीजेपी पट्टा और घरों, दुकानों, वाहनों से पार्टी का झंडा उतारने के लिए मजबूर हैं।

16वीं जनगणना की तैयारियां जोरों पर

मालूम हो कि भारत की 16वीं जनगणना की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सरकार ने औपचारिक रूप से उन सवालों की अधिसूचना जारी कर दी है जो जनगणना के पहले और फेज के दौरान पूछे जाएंगे। 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित होने वाली इस जनगणना के चरण में देश के हर एक घर और संरचना का मानचित्रण किया जाएगा और जनगणना की आधारभूत संरचना तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान से UP की राजनीति में मची हलचल, बताया- किसके हाथ में होनी चाहिए प्रदेश की कमान