होम = State = उत्तर प्रदेश = दिल्ली-एनसीआर में हवा ‘बेहद खराब’, हालात चिंताजनक ; क्या अब हालात काबू से बाहर?

दिल्ली-एनसीआर में हवा ‘बेहद खराब’, हालात चिंताजनक ; क्या अब हालात काबू से बाहर?

Today Delhi AQI : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में प्रदूषित हवा का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के ऊपर घना स्मॉग छाया हुआ है, जिससे दृश्यता पर भी असर पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 349 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

अलग-अलग इलाकों का AQI

दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। धौला कुआं में AQI 356, आनंद विहार में 390, अलीपुर में 356, अशोक विहार में 388, चांदनी चौक में 371 और आईटीओ में 357 दर्ज किया गया, जो सभी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आते हैं।

इसके अलावा बवाना में AQI 405, बुराड़ी में 369, जहांगीरपुरी में 394, नरेला में 388 और द्वारका में 348 रिकॉर्ड किया गया है। इनमें से कई क्षेत्रों की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब पहुंच चुकी है।

एनसीआर के शहरों में बढ़ता प्रदूषण स्तर

दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-62 में AQI 325, गाजियाबाद के वसुंधरा में 296, इंदिरापुरम में 389 और गुरुग्राम के विकास सदन में 325 दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 327 रहा था, जबकि मंगलवार को यह 352 और सोमवार को 382 था। वायु गुणवत्ता चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदूषण स्तर में बड़ा सुधार होने की उम्मीद फिलहाल कम है।

ये भी पढ़े : Horoscope 27 Nov,2025 : दिन कैसा रहेगा आपके लिए ? करियर, धन और रिश्तों पर इन राशियों का क्या होगा असर- पढ़े राशिफल

दिल्ली में सुबह से ही धुंध और स्मॉग छाया हुआ है। प्रदूषण की वजह से खासकर सुबह और शाम को दिखना कम हो जाता है। ऐसी हवा में सांस लेना सेहत के लिए नुकसानदायक है। डॉक्टरों का कहना है कि लोग बिना जरूरत बाहर न जाएं और ज्यादा से ज्यादा घर में रहें। अगर बाहर जाना पड़े तो अच्छा मास्क जरूर पहनें।

बंगाल