होम = State = उत्तर प्रदेश = Kanwar Yatra : मुजफ्फरनगर को ‘लक्ष्मी नगर’ नाम देने की मांग को लेकर निकली अनोखी डाक कांवड़ यात्रा

Kanwar Yatra : मुजफ्फरनगर को ‘लक्ष्मी नगर’ नाम देने की मांग को लेकर निकली अनोखी डाक कांवड़ यात्रा

Muzaffarnagar : सावन (Kanwar Yatra) के पवित्र माह में कांवड़ यात्रा के बीच मंगलवार को एक अनोखी डाक कांवड़ यात्रा ने जनपद मुजफ्फरनगर में विशेष ध्यान आकर्षित किया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई इस डाक कांवड़ यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव की मांग भी था।

हर हर महादेव के जयकारे लगते हुए निकली यात्रा

हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद पाहुजा के नेतृत्व में 151 लीटर गंगाजल हरिद्वार से लाकर शिव चौक पर अभिषेक किया गया। खास बात यह रही कि इस डाक कांवड़ यात्रा के दौरान वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ‘मुजफ्फरनगर नहीं, लक्ष्मी नगर’ के पोस्टर और बैनर लगाए और पूरे क्षेत्र में हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए पुष्प वर्षा की।

मुग़लिया नाम को हटाकर नगर रखें

इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के समाजसेवी गुरु गौहर वाल्मीकि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। प्रहलाद पाहुजा ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी लंबे समय से मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर रखने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि “मुगलों द्वारा किए गए अत्याचारों की याद दिलाने वाला यह नाम हमारी संस्कृति और अस्मिता के खिलाफ है। अब समय आ गया है कि इस मुग़लिया नाम को हटाकर नगर को पवित्र और सांस्कृतिक पहचान दी जाए।”

नाम परिवर्तन की मांग दोहराई

डाक कांवड़ यात्रा के दौरान गंगाजल का छिड़काव कर ‘शुद्धिकरण’ का प्रतीकात्मक संदेश भी दिया गया। संगठन ने मुख्यमंत्री से जल्द नाम परिवर्तन की मांग दोहराई।
यह अनूठी पहल धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का संगम बनकर सामने आई है।

 

बंगाल