UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक ऐसा सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। महज 7 दिन पहले धूमधाम से हुई शादी कब मौत का सौदा बन जाएगी, यह कोई नहीं जानता था। परसरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव में रहने वाले अनीस की शादी 13 नवंबर को गोंडा की रहने वाली रुखसाना से हुई थी। खुशियों का माहौल था, रिश्तेदार बधाइयों में व्यस्त थे, लेकिन दुल्हन के मन में कुछ और ही चल रहा था।
क्या है पूरा मामला
शादी के कुछ दिनों बाद रुखसाना मायके गई। वहां उसने अपने पुराने प्रेमी रिंकू से मुलाकात की। खुलासा हुआ कि रिंकू और रुखसाना के बीच पिछले तीन से चार साल से प्रेम संबंध थे। रुखसाना अनीस से शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन परिवार के दबाव में उसे निकाह करना पड़ा। वहीं, प्रेमी ने रुखसाना का साथ छोड़ने से साफ इनकार कर दिया।
खूनी साजिश का सच
इसके बाद दोनों ने मिलकर एक खूनी साजिश रची। तय हुआ कि अनीस को उसके ही घर के बाहर मौत के घाट उतार दिया जाएगा। योजना के अनुसार, रिंकू अपने साथी शिव के साथ बेदीपुर गांव पहुंचा। उसने अनीस को घर से बाहर बुलाने के लिए एक बेहद आसान तरीका अपनाया रास्ता पूछने का बहाना। अनीस जैसे ही बाहर आया, रिंकू ने छैती से गोली चला दी और दोनों मौके से फरार हो गए।
गोली लगने के बाद अनीस को गंभीर हालत में अयोध्या जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनीस मुंबई में क्रेन चालक था और शादी के लिए 10 नवंबर को ही घर आया था। उसे क्या पता था कि जिस लड़की को बारात लेकर बड़ी खुशियों से घर लाया है, वही उसकी मौत की वजह बन जाएगी।
पुलिस नई दी जानकारी
घटना की जांच में जुटी पुलिस ने सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम की मदद से पूरे मामले का खुलासा किया। SP अभिनंदन ने बताया कि रुखसाना, उसका प्रेमी रिंकू और उसके साथी शिव तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि, रुखसाना ने सभी आरोपों से खुद को बेगुनाह बताया है। इस दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके में दहशत और अविश्वास का माहौल पैदा कर दिया है।
ये भी पढ़े: ज़हरीली धुंध की चादर में कैद दिल्ली-NCR, AQI हुआ 400 पार, जाने कितनी खतरनाक होगी अगली सुबह?

