होम = State = उत्तर प्रदेश = फजलगंज में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

फजलगंज में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Uttar Pradesh News : कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ गोदाम में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने कुछ ही मिनटों में गोदाम को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। करीब दो दर्जन से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य की निगरानी संभाली।

दमकल विभाग के अनुसार आग तेजी से फैल रही थी, इसलिए उसे नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया। आग बुझाने का काम तेज गति से जारी है और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षित करने के लिए पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फायर विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

बंगाल