होम = State = उत्तर प्रदेश = हलाल सर्टिफिकेशन के बहाने चल रहा षड्यंत्र! सीएम योगी बोले इस पैसे से होता है आतंकवाद, लव जिहाद और धर्मांतरण का फंड

हलाल सर्टिफिकेशन के बहाने चल रहा षड्यंत्र! सीएम योगी बोले इस पैसे से होता है आतंकवाद, लव जिहाद और धर्मांतरण का फंड

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर हलाल सर्टिफिकेशन के मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब किसी भी संस्था को हलाल सर्टिफिकेट जारी करने या उसके नाम पर उत्पाद बेचने की अनुमति नहीं होगी। सीएम ने साफ चेतावनी दी जो भी हलाल सर्टिफिकेट लगाकर उत्पाद बेचने की कोशिश करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

आतंकवाद, लव जिहाद और धर्मांतरण मई इस्तमाल!

मंगलवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा, “जब हमने जांच शुरू की, तो सामने आया कि देश के अंदर करीब 25 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हलाल सर्टिफिकेशन से होता है। न केंद्र सरकार और न ही किसी राज्य सरकार ने इन संस्थाओं को मान्यता दी है। फिर भी ये संगठन लोगों को गुमराह कर रहे हैं, और जो पैसा इससे कमाया जा रहा है, वह आतंकवाद, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहा है।

सामान खरीदते समय दे खास ध्यान

योगी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा, “कोई भी सामान खरीदते समय GST अवश्य दें, लेकिन ध्यान रखें कि उस पर हलाल सर्टिफिकेट लिखा न हो। यह पैसा हमारे खिलाफ साजिश में खर्च किया जा रहा है। अब यह षड्यंत्र बड़ा रूप ले चुका है, लेकिन यूपी सरकार ने इसे खत्म करने की ठान ली है।” उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि “आप हैरान होंगे, अब तो साबुन और कपड़ों तक पर हलाल लिखा मिलने लगा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में इस गोरखधंधे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। बलरामपुर में एक आरोपी ‘छांगुर’ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिसने हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर लोगों को ठगा था।

सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा कि हमारे देश में अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष की चर्चा होती है, लेकिन राजनीतिक इस्लाम के खिलाफ लड़ाई की बात दबा दी जाती है। जबकि हमारे पूर्वजों- छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप ने इस चुनौती का सामना डटकर किया। वहीं, CM योगी ने कांग्रेस और सपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस ने भगवान राम और कृष्ण को मिथक बताया, जबकि सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। आज दुनिया अयोध्या में आकर रामलला के दर्शन कर रही है, लेकिन ये दोनों पार्टियां आज भी उस विरासत को स्वीकार नहीं कर पा रहीं।

ये भी पढ़े:  दिल्ली का ‘दिल’ Connaught Place: जानिए क्यों रखा गया इसका ये शाही नाम

Tags : CM Yogi

बंगाल