Today Weather Update : उत्तर प्रदेश में ठंड और शीत लहर के बीच लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब स्वच्छ हवा में सांस लेना भी चुनौती बन गया है, क्योंकि राज्य के ज्यादातर बड़े शहरों की हवा ज़हरीली हो चुकी है। नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में लगातार हवा बेहद खराब स्तर पर बनी हुई है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली से लगे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा जिले गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में हैं। यहां हवा की गुणवत्ता लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की जा रही है। सीपीसीबी के मुताबिक, गाजियाबाद का लोनी इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित पाया गया है। वहीं, नोएडा के अधिकतर क्षेत्रों में भी एयर क्वालिटी ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ स्तर पर बनी हुई है।
गाजियाबाद के लोनी में हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित
CPCB के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 (सोमवार) को भी गाजियाबाद का लोनी इलाका सबसे ज़्यादा प्रदूषण से प्रभावित रहा। सुबह 6 बजे लोनी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 320 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, संजय नगर में AQI 236 और इंदिरापुरम में 257 दर्ज किया गया, जो भी हवा की खराब स्थिति को दिखाता है।
ग्रेटर नोएडा में थोड़ी राहत, लेकिन नोएडा में अब भी हवा ज़हरीली
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा में अभी भी बड़ा सुधार नहीं दिख रहा है। दोनों ही जगहों पर प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है। नोएडा में आज सेक्टर-125 का AQI 298, सेक्टर-116 का AQI 295 और सेक्टर-62 का AQI 238 दर्ज किया गया—जो हवा की बेहद खराब स्थिति को दिखाता है।
हालांकि ग्रेटर नोएडा में बुधवार को थोड़ी राहत मिली। नॉलेज पार्क-3 में AQI 193 और नॉलेज पार्क-5 में AQI 285 दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में कुछ सुधार है।
ये भी पढ़ें : Horoscope 10 Dec 2025: जानिए आज किस राशि पर बरसेगा भाग्य और कौन रहेगा सतर्क!
राजधानी लखनऊ में भी ठंड और धीमी हवाओं के कारण प्रदूषण बढ़ा हुआ है। लखनऊ के लालबाग क्षेत्र में AQI 268 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि शहर के कई हिस्सों में AQI 150–160 के बीच रहा, जो अपेक्षाकृत बेहतर है।

