यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के मौके पर प्रदेश के लोगों को एक बेहतरीन तोहफा दिया है। बता दें कि सीएम ने 1.8 करोड़ उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को फ्री एलपीजी रिफिल बांटने की पहल की है। हालांकि इसके बीच सीएम ले एक कड़ा संदेश भी दिया है। योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं और लड़कियों को परेशान करेंगे, उनका “यमराज से सामना” होगा।
बता दें कि लखनऊ में बुधवार को सीएम ने कहा कि अगर यमराज का टिकट चाहिए तो बेटी को छेड़ कर देख लो। योगी ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानून लागू किए हैं। उन्होंने कहा, “अगर कोई नरक का टिकट चाहता है, तो उत्तर प्रदेश में लड़की को परेशान करके देख ले। अगले चौराहे पर यमराज इंतजार कर रहे होंगे। ” साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जो कोई भी त्योहारों में खलल डालने की कोशिश करेगा, उसे “जेल में ठूंस दिया जाएगा।”
योगी – पहले मुख्यमंत्री अपराधियों के सामने झुकते थे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की नीतियों की तुलना पहले की सरकारों से करते हुए कहा कि पहले के समय में अपराधियों के सामने मुख्यमंत्री तक झुक जाते थे, लेकिन भाजपा सरकार अपराधियों को उनकी ही भाषा में जवाब देना जानती है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए “चाचा-भतीजा” सरकारों का जिक्र किया और कहा कि 2017 से पहले त्योहारों के दौरान तनाव रहता था।
अब त्यौहार शांति से मनाए जा रहे
उन्होंने कहा, “पिछले आठ-नौ सालों से सभी समुदायों के त्योहार शांति से मनाए जा रहे हैं. अगर कोई त्योहार का माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, तो जेल उसका इंतजार कर रही है.” योगी ने सभी धर्मों का सम्मान करने की अपील की और कहा कि उत्तर प्रदेश में अब शांति और सुरक्षा के साथ त्योहार मनाए जाते हैं. मुख्यमंत्री का यह बयान न केवल अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा और त्योहारों की शांति को लेकर कितनी गंभीर है।
ये भी पढ़ें: NEET-SS 2025 Exam Postponed: दिसंबर में होगी सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा, जानें नई तारीखें और जरूरी जानकारी

