होम = State = UP News: त्योहारों पर सौहार्द जरूरी, अखिलेश यादव का सांप्रदायिक सौहार्द पर जोर

UP News: त्योहारों पर सौहार्द जरूरी, अखिलेश यादव का सांप्रदायिक सौहार्द पर जोर

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दीवाली के अवसर पर लोगों से सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। अखिलेश य़ादव ने कहा कि सद्भाव रहेगा तो त्योहार रहेगा। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग संकीर्ण राजनीति के लिए नकारात्मकता दिखाते हैं, वे दिखावे के लिए त्योहार मनाते हैं, पर खुश नहीं होते।

अखिलेश यादव ने की अपील

दिवाली का त्योहार बस आ ही गया है, त्योहार को लेकर बाजारों में रोनक भी देखने को मिल रही है। हर कोई शांती और खुशी की एक दूसरे को शुभकांमनाएं दे रहा है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जनता से अपील की है, और कहा है कि प्रेम और सदभाव बनाकर रखिए।

सपा प्रमुख ने कहा कि त्योहार परस्परता के प्रतीक होते हैं। किसी की माटी, किसी का दीया, किसी का सूत, किसी की बाती, किसी का तेल, किसी की खील, किसी का कपड़ा, किसी की सिलाई, किसी का खोआ, किसी की मिठाई, किसी का खिलौना, किसी का बताशा, किसी की फुलझड़ी, किसी का पटाखा।

सकारात्मक सोच के लिए करता हूं प्रार्थना

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि त्योहारों के खुशनुमा माहौल में हम नकारात्मक लोगों के लिए सकारात्मक प्रार्थना करते हैं कि ऐसे लोग अपने मन की कलुषता और जहर से बचे रहें और कभी अकेले में बैठकर सोचें कि पहले कभी उनके विचार और व्यवहार में ऐसी खटास या कड़वाहट थी क्या?

ये भी पढ़ें: नेपाल के बाद अब इस देश में Gen-Z का प्रदर्शन! तख्तापलट की आहट, राष्ट्रपति देश छोड़कर फरार

आगे अखिलेश ने कहा कि अगर नहीं तो ये अब ऐसा क्यों हो रहा है, कहीं कोई उनके भोलेपन का फ़ायदा उठाकर उनका इस्तेमाल अपने राजनीतिक लाभ के लिए तो नहीं कर रहा है। इसीलिए सबसे आग्रह है कि अच्छा सोचें और सकारात्मक रहें, ख़ुद भी ख़ुश रहें और बाकी सबको भी ख़ुश रहने दें। मन हित में जारी, ख़ुशियों भरी हो सबकी दीपावली।

Tags : up news

बंगाल