होम = State = तेलंगाना = “CCTV में रिकॉर्ड है, मीडिया को भी दिखा सकता हूं”, KTR को लेकर बीजेपी सांसद का बड़ा दावा

“CCTV में रिकॉर्ड है, मीडिया को भी दिखा सकता हूं”, KTR को लेकर बीजेपी सांसद का बड़ा दावा

by | Jul 27, 2025 | तेलंगाना

Telangana News: बीजेपी सांसद सीएम रमेश ने BRS को लेकर दावा करते हुए तेलंगाना की राजनीति में हलचल मचा दी। उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (KTR)ने अपनी बहन के कविता और अन्य के खिलाफ ईडी और सीबीआई की जांच रुकवाने के बदले में बीजेपी से गठबंधन या पार्टी विलय का प्रस्ताव दिया था। बीजेपी सांसद ने कहा, “क्या केटीआर भूल गए कि वो मेरे दिल्ली स्थित घर आए थे? सीसीटीवी में रिकॉर्ड है, मीडिया को भी दिखा सकता हूं। उन्होंने खुद कहा कि अगर जांच रोक दी जाए तो BRS का बीजेपी में विलय करा देंगे।”

केटीआर ने दावों को बताया झूठा

हालांकि, बीजेपी सांसद के दावों को केटीआर ने पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया और कहा कि बीआरएस कभी किसी पार्टी में विलय नहीं करेगी। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये अफवाहें हमारे खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों से ध्यान भटकाने की कोशिश हैं।

रेड्डी और बीजेपी सांसद पर समझौते का आरोप

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष ने तेलंगाना के (Telangana News) मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और बीजेपी सांसद सीएम रमेश के बीच गुप्त समझौते का आरोप भी लगाया। केटीआर ने दावा किया कि तेलंगाना में आंध्र प्रदेश के ठेकेदारों को सरकारी प्रोजेक्ट्स दिए जा रहे हैं। रेवंत रेड्डी और रमेश को बहस की चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो इन कथित घोटालों पर सार्वजनिक बहस करें।

यह भी पढ़ें: Haridwar Stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ का कहर : 6 की मौत, दर्जनों घायल

वहीं, केटीआर के आरोपों पर सफाई देते हुए बीजेपी सांसद रमेश ने कहा, “केटीआर तथ्यों के बिना बोल रहे हैं। एल एंड टी, एमईआईएल और ऋत्विक जैसी बड़ी कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट के लिए बोली लगाई थी। ऋत्विक को टेंडर नियमानुसार दिया गया।” उन्होंने स्पष्ट किया कि ऋत्विक उनके बेटे की कंपनी है, लेकिन वह खुद इसमें डायरेक्टर नहीं हैं।

यह भी देखें: Jhalawar School incident: स्कूल हादसे के बाद भड़के CM Bhajan Lal Sharma.अफसरों पर गिरी गाज | Top

बंगाल